भारत से रिश्ते सुधारने में लगे ट्रंप, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की जयशंकर ने मुलाकात

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को भारत में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की, जो सीनेट द्वारा उनकी नियुक्ति की पुष्टि के बाद छह दिवसीय नई दिल्ली यात्रा पर हैं। जयशंकर ने X पर पोस्ट किया आज नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत-पदनामित सर्जियो गोर से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत-अमेरिका संबंधों और इसके वैश्विक महत्व पर चर्चा हुई। उन्हें उनकी नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, 9 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान गोर के साथ प्रबंधन एवं संसाधन उप-सचिव माइकल जे. रिगास भी मौजूद रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप को उकसा रहे पुतिन, रूस ने यूक्रेनी शहरों पर फिर बरसाए बम

इससे पहले, जयशंकर ने 24 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सत्र के दौरान गोर से मुलाकात की थी, जहाँ दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा की थी। मुलाकात के बाद, अमेरिकी विदेश विभाग ने एक्स पर साझा किया, दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत और भारत में राजदूत नामित सर्जियो गोर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की। वे अमेरिका-भारत संबंधों की सफलता को और बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका