अमेरिका ने यात्रा के लिए पाकिस्तान की रेटिंग सुधारी, जानिए भारत की रेटिंग कितने पर?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2020

 वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए अपने यात्रा परामर्श में संशोधन किया है और इसे तीसरे स्तर पर रखते हुए देशवासियों से पाकिस्तान की ‘‘यात्रा की योजना पर पुनर्विचार’’ करने को कहा है, जबकि पहले इसे चौथे स्तर पर रखा गया था। चौथे स्तर पर रखे गए देश ‘‘यात्रा नहीं करने’’ के परामर्श की श्रेणी में आते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के परामर्श के अनुसार भारत अब भी यात्रा परामर्श के चौथे स्तर में है। अमेरिका ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर वहां ‘‘यात्रा नहीं करने’’ का परामर्श छह अगस्त को जारी किया था।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट