अफगानिस्तान में शांति के लिये वार्ता करेंगे अमेरिका और तालिबान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2019

काबुल। अमेरिका और तालिबान अफगानिस्तान में 17 साल से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिये सोमवार को कतर में फिर से मुलाकात करेंगे। कतर की राजधानी दोहा में पिछले महीने दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत में तालिबान ने यह वादा किया था कि वह अफगानिस्तान को अतंरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों की सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनने देगा। तालिबान के इस वादे से अफगानिस्तान में शांति के लिये चल रही वार्ता में कामयाबी मिलने की उम्मीद बनी थी ।

अमेरिका 2001 में तालिबान को सत्ता से बाहर करने के बाद उससे पहली बार इस तरह वार्ता कर रहा है। हालांकि अब तक अमेरिका की अफगानिस्तान से वापसी और संघर्षविराम को लेकर कोई समझौता नहीं हो पाया है। किसी भी पक्ष ने न तो यह बताया है कि ये बातचीत कब तक चलने की उम्मीद है और न ही इस बात की जानकारी दी है कि इस बार किस पहलू पर चर्चा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन