अमेरिका और यूक्रेन के वार्ताकारों की बैठक, युद्ध समाप्त करने के लिए मध्यस्थता की कोशिश कर रहे Donald Trump

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को फ्लोरिडा में यूक्रेन के वार्ताकारों से मुलाकात की और रूस के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता पर जोर दिया। अमेरिकी अधिकारियों और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच हुई बैठक ने इस हफ्ते मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता के लिए मंच तैयार किया।

यूक्रेन के लिए यह वार्ता ऐसे संवेदनशील समय में हो रही है, जब उस पर 2022 में शुरू हुए युद्ध से पीछे हटने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है और साथ ही देश घरेलू स्तर पर भ्रष्टाचार तथा घोटालों से भी जूझ रहा है। राजनयिकों का ध्यान वाशिंगटन और मॉस्को के बीच वार्ता में प्रस्तावित 28-सूत्रीय योजना में संशोधन पर केंद्रित रहा। इस प्रस्ताव की आलोचना की जा रही है, क्योंकि इसमें रूस की मांगों पर अत्यधिक जोर दिया गया है।

रविवार को बैठक शुरू होते ही रुबियो ने यूक्रेन को आश्वस्त करने पर ध्यान केंद्रित किया। रुबियो ने संक्षिप्त टिप्पणी में कहा, “स्पष्ट रूप से, अंतिम लक्ष्य केवल युद्ध का अंत नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य युद्ध का अंत सुनिश्चित करने के साथ-साथ यूक्रेन को संप्रभुता, स्वतंत्रता और वास्तविक समृद्धि का अवसर दिलाना है।”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ‘‘युद्ध को समाप्त करने के लिए आवश्यक ठोस कदमों पर तेजी से काम करेगा।’’ जेलेंस्की ने शनिवार को अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा था कि अमेरिकी पक्ष ‘‘एक रचनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहा है।’’ उन्होंने कहा था, “आने वाले दिनों में युद्ध को सम्मानजनक अंजाम तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कदमों पर विस्तार से विचार करना संभव है।

प्रमुख खबरें

झाझरा के Doon Sanskriti School में मना स्वतंत्रता दिवस, जनजातीय बच्चों की देशभक्ति ने जीता दिल

Spain ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 21वीं जीत के साथ तोड़ा Australia का World Record

Tarique Rahman के भारत दौरे पर बात जारी, लेकिन Bangladesh ने रख दी ये शर्त

Sonia Gandhi पर FIR नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे BJP नेता, वंदे मातरम विवाद में दी लिखित शिकायत