अमेरिका: अपीलीय अदालत ने संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के ट्रंप के आदेश पर रोक बरकरार रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2025

अमेरिका की एक अपीलीय अदालत ने कैलिफोर्निया के एक न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया जिसमें संघीय कार्यबल में कटौती के देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के आदेश पर रोक लगाई गई थी। इसका मलतब है कि सरकार दक्षता विभाग (डीओजीई) की सिफारिश वाली श्रमबल कटौती फिलहाल स्थगित रहेगी।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में सवाल उठाया कि क्या ट्रंप प्रशासन द्वारा संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्रयास वैधानिक रूप से सही है। ट्रंप ने बार-बार कहा है कि मतदाताओं ने उन्हें संघीय सरकार को नए सिरे से गठित करने का जनादेश दिया है और उन्होंने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क को डीओजीई के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा था। हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है या छुट्टी पर भेज दिया गया है।

इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है कि कितने कर्मचारियों को निकाला गया गया है लेकिन ऐसे कर्मचारियों की संख्या कम से कम 75,000 बताई जाती है। इसके अलावा हजारों परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को पहले ही निकाल दिया गया।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद