अमृतसर में लैंड हुआ US आर्मी का प्लेन, वतन लौटे अमेरिका से निकाले गए भारतीय, पंजाब से 30 जबकि हरियाणा और गुजरात के सबसे अधिक निवासी

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2025

अमेरिका से निकाले गए अवैध प्रवासी भारत लौट आए हैं। अमेरिकी सेना विमान अमृतसर में लैड हुआ। 104 प्रवासियों को लेकर ये प्लेन अमेरिका से आया है।  कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका चले गए भारतीय नागरिकों में से एक के परिवार के सदस्य ने कहा कि मुझे कुछ नहीं बताया गया। मेरे परिवार में मेरे बेटे, बहू और मेरे पोते के अलावा कोई नहीं है... उन्होंने मुझसे कभी फोन पर बात नहीं की... ये सभी लोग कह रहे हैं कि वे वापस लौट आएंगे लेकिन मुझे कुछ नहीं पता। कथित तौर पर अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवास करने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर अमेरिकी वायु सेना का विमान आज पंजाब के अमृतसर में उतरा है।

इसे भी पढ़ें: Middle East की आग को गाजा पर कब्जे वाले ट्रंप ने ऐलान ने और भड़का दिया, सऊदी ने ओपन लेटर लिख दे डाली चेतावनी

इससे पहले अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा था कि हालांकि विशिष्ट विवरण साझा नहीं किया जा सकता है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी सीमा और आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा है। प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि की गई कार्रवाइयां स्पष्ट संदेश देती हैं कि अवैध प्रवासन जोखिम के लायक नहीं है। मुझे भारत के लिए निर्वासन उड़ान की रिपोर्ट पर कई पूछताछ प्राप्त हुई हैं। मैं उन पूछताछों पर कोई विवरण साझा नहीं कर सकता, लेकिन मैं रिकॉर्ड पर साझा कर सकता हूं कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी सीमा को सख्ती से लागू कर रहा है, आव्रजन कानूनों को कड़ा कर रहा है और अवैध प्रवासियों को हटा रहा है। अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, "ये कार्रवाइयां एक स्पष्ट संदेश भेजती हैं: अवैध प्रवासन जोखिम के लायक नहीं है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह