US: अटलांटा के दक्षिण में गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

हैम्पटन। अटलांटा के दक्षिण में गोलीबारी की एक घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। जॉर्जिया में काउंटी सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हेनरी काउंटी के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि पुलिस गोलीबारी की इस घटना की जांच कर रही है, जो अटलांटा के दक्षिण में लगभग 40 मील (65 किलोमीटर) दूर लगभग 8,500 लोगों के शहर हैम्पटन में शनिवार सुबह हुई। काउंटी सरकार की प्रवक्ता मेलिसा रॉबिन्सन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से फोन पर कहा, ‘‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि चार लोगों की मौत हो गई है। संदिग्ध अभी फरार है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा