अमेरिका ने प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ ले जा रही नौका पर हमला किया, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2025

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मादक पदार्थ ले जा रही एक नौका पर आठवां हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी।

हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस ताजा हमले में दो लोगों की मौत हुई। पिछले महीने शुरू हुए इन हमलों में अब तक कम से कम 34 लोग मारे जा चुके हैं। हेगसेथ ने कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ युद्ध की तरह है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे अल-कायदा ने हमारे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ा था, वैसे ही ये मादक पदार्थ तस्करी के गिरोह हमारे लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं। इन्हें न शरण मिलेगी, न माफी- केवल सजा मिलेगी।’’

राष्ट्रपति ट्रंप ने इन हमलों को उचित ठहराते हुए कहा कि अमेरिका मादक पदार्थ गिरोहों के साथ एक ‘‘सशस्त्र संघर्ष’’ में है और इन्हें गैर-कानूनी लड़ाके घोषित कर रहा है। अमेरिका ने हाल के महीनों में कैरिबियाई और वेनेजुएला तटों पर सैन्य उपस्थिति बढ़ाई है।

प्रमुख खबरें

IT से लेकर Mining तक, ब्रोकरेज के Top Picks में शामिल ये शेयर, Infosys और NMDC पर नजर

Manufacturing Sector में जोरदार उछाल, लेकिन बढ़ती Costs ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन।

Dua Lipa की Wedding Photos ने मचाया तहलका, Callum Turner संग दिखा शानदार रॉयल लुक

Digvijay Singh का आश्वासन: CBSE OSM System पर छात्रों की चिंताओं पर Parliamentary Panel करेगा गहन विचार