Dua Lipa की Wedding Photos ने मचाया तहलका, Callum Turner संग दिखा शानदार रॉयल लुक

By एकता | Jun 02, 2026

पॉप स्टार दुआ लीपा और एक्टर कैलम टर्नर ने 31 मई को लंदन के ओल्ड मैरीलेबोन टाउन हॉल में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस बेहद निजी समारोह में सिर्फ उनके कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। शादी के बाद अब दुआ लीपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास दिन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या Kylie Jenner और Timothée Chalamet बनने वाले हैं पेरेंट्स? जानें वायरल हो रही Pregnancy खबरों की हकीकत

एक किताब से शुरू हुई थी लव स्टोरी

दुआ और कैलम की लव स्टोरी जनवरी 2024 में लंदन के 'द रिवर कैफे' से शुरू हुई थी। लेकिन उनकी असल मुलाकात लॉस एंजिल्स में एक दोस्त की पार्टी में हुई। वहाँ दोनों को पता चला कि वे दोनों एक ही नॉवेल, हर्नान डीआज की ट्रस्ट पढ़ रहे हैं और दोनों ने ही अभी-अभी उसका पहला चैप्टर खत्म किया है। बस इसी बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

इसे भी पढ़ें: 'द ऑफिस' फेम John Krasinski ने की भारतीय सिनेमा की तारीफ, बोले– Dhurandhar नहीं देखी, पर Ranveer Singh की फिल्म जरूर देखना चाहूँगा

आगे का प्लान

जनवरी 2024 में ही दोनों को पहली बार एक पार्टी में साथ देखा गया था। इसके बाद वे ग्रैमी, बाफ्टा और ब्रिट अवॉर्ड्स की पार्टियों में भी साथ नजर आए। मई 2025 में दोनों ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक साथ एंट्री की। दिसंबर 2024 में जब दुआ ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी उंगली में एक बड़ा हीरा दिख रहा था, तभी से उनकी सगाई की खबरें आने लगी थीं। अब खबर है कि वे जल्द ही सिसिली में एक बड़ा और शानदार फॉर्मल फंक्शन भी करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई