अमेरिका ने ईरान से कच्चा तेल खरीदने पर चीन की रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2025

अमेरिका ने ईरान से एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य का तेल खरीदने पर चीन की एक रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस धन से ईरान की सरकार को और ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों को आर्थिक मदद मिलती है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार कुछ खेप ईरान के अर्द्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ से जुड़ी एक कंपनी से थी। प्रतिबंध की इस सूची में कई कंपनी और पोतों के नाम शामिल हैं।

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया,‘‘ कोई भी रिफाइनरी, कंपनी या दलाल जो भी ईरान से तेल की खरीद करता है या उसके व्यापार में मदद करता है वह खुद को गंभीर खतरे में डाल रहा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ अमेरिका ईरान की तेल आपूर्ति श्रृंखला को मदद देने वाले सभी तत्वों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ ईरान पर यमन के हूती विद्रोहियों, लेबनान के हिज़्बुल्ला और गाजा के हमास जैसे चरमपंथी संगठनों को समर्थन देने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता