US-ब्रिटेन ने कर दी हूती विद्रोहियों पर सबसे बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों को बनाया निशाना

By अभिनय आकाश | May 31, 2024

यमन स्थित हूती को निशाना बनाकर संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक कम से कम 16 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए। ये आकंड़ा विद्रोहियों द्वारा सार्वजनिक रूप से स्वीकार की गई सबसे बड़ी मौत है। हमलों में होदेइदाह के अल-हॉक जिले और सलीफ बंदरगाह में एक रेडियो इमारत को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने सरकार पर गर्मी से मौत के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाया

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी और ब्रिटिश सेना ने यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्रों में 13 ठिकानों को निशाना बनाया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अभियान में लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदाह में तीन स्थानों को निशाना बनाया गया, जहां उसने ड्रोन और सतह से हवा में मार करने वाले हथियार रखे हुए थे। कथित तौर पर हमलों ने भूमिगत सुविधाओं, मिसाइल लांचरों, कमांड और नियंत्रण स्थलों, एक हौथी जहाज और अन्य सुविधाओं को निशाना बनाया।

प्रमुख खबरें

क्या एलआईसी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम समय पर नहीं भर पाने से पुरानी राशि डूब जाती है?

Kolkata Police ने चोरबागान पंडाल हादसे में आयोजकों की लापरवाही और भ्रामक घोषणा को बताया वजह

लस्सी छोड़ Navratri व्रत में पिएं Apple Almond Shake, दिनभर रहेंगे ऊर्जावन

France Protest: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, फिर मची लूट और आगजनी; 1,200 गिरफ्तार