अमेरिका कैपिटल हमला: सदन ने विशेष जांच समिति के गठन की मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

वाशिंगटन। यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर इस वर्ष छह जनवरी को हिंसक भीड़ के हमले की नई जांच शुरू होगी, सदन ने विशेष समिति को उस घटना की जांच करने की मंजूरी दे दी और इस दौरान वे पुलिस अधिकारी सदन में मौजूद थे जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों से झड़प में घायल हो गए थे। समिति के गठन की मंजूरी 190 के मुकाबले 222 मतों से दी गई। रिपब्लिकन पार्टी के दो सदस्यों को छोड़कर बाकी सभी ने इस बात पर आपत्ति जताई कि समिति के अधिकतर सदस्य डेमोक्रेटिक पार्टी से होंगे।

इसे भी पढ़ें: निवेश करने के लिए हो जाइये तैयार! जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट का आईपीओ सात जुलाई को खुलेगा

सदन में रिपब्लिकन पार्टी के नेता केविन मैक्कर्थी ने कहा कि समिति की अगुवाई डेमोक्रेट सदस्य करेंगे क्योंकि इसके अध्यक्ष एवं 13 में से कम से कम आठ सदस्यों की नियुक्ति पेलोसी करेंगी। उल्लेखनीय है कि यूएस कैपिटल में हजारों ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग में घुसकर संसद के संयुक्त सत्र को बाधित करने की कोशिश की थी। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत संयुक्त सत्र में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्टि होनी थी। इससे पहले, ट्रंप ने छह जनवरी की रैली में अपने समर्थकों से ‘‘लड़ने’’ का आह्वान किया था।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की