अमेरिकी केंद्रीय बैंक के रुख और दूसरी तिमाही के नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2019

नयी दिल्ली। भारत के शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख और कंपनियों के दूसरी तिमाही नतीजों से प्रभावित हो सकती है। इस सप्ताह त्योहारी छुट्टियों के कारण बाजार कम दिन खुलेगा। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कम कारोबारी दिवसों वाले इस सप्ताह निवेशकों की निगाह कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। सभी की नजर वाहन क्षेत्र पर रहेगी। वाहन क्षेत्र अक्टूबर में त्योहारी सीजन की बिक्री के आंकड़े जारी करेगा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक वृहद आंकड़ों के आधार पर ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है।’’ नायर ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह ब्रेक्जिट और व्यापार युद्ध पर भी रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी की वजह से खाड़ी के कई देशों में अशांति: आईएमएफ

सप्ताह के दौरान यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, इंडियन आयल कॉरपोरेशन, बैंक आफ इंडिया और येस बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं। विश्लेषकों ने कहा कि शुक्रवार को विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े भी आने हैं। इससे भी कारोबारी धारणा प्रभावित होगी। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये का रुख, कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी निवेशकों के रुख से भी बाजार की दिशा तय होगी। बंबई शेयर बाजार 30 शेयरों वाला सेंसेक्स रविवार को मुहूर्त कारोबार में 192 अंक की बढ़त के साथ 39,250 अंक पर बंद हुआ। यह हिंदू सम्वत वर्ष 2076 शुरुआत भी है। 

प्रमुख खबरें

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

Sikar में पैतृक जमीन विवाद में युवक संजय नेहरा ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Meghalaya voter list: 6.51 लाख नाम जांच के दायरे में आए, उचित सत्यापन के बाद ही होगा निर्णय

Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान