अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने वाले तालिबानी कमांडर पर आरोप तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

न्यूयॉर्क (अमेरिका)।अमेरिकी पत्रकार का अपहरण कर उसे कई महीनों तक पाकिस्तान में बंधक बनाकर रखने वाले तालिबान के पूर्व कमांडर हाजी नजीबुल्ला के खिलाफ 2008 में अमेरिकी सैनिकों की हत्या के मामले में आरोप तय किए गए हैं। अमेरिका के न्याय विभाग ने बताया कि हाजी नजीबुल्ला (45) उर्फ नजीबुल्ला नेम पर पहले 2008 में एक अमेरिकी पत्रकार और दो अफगान नागरिकों के अपहरण के मामले में आरोप तय किए गए थे। अफगानिस्तान के नागरिक नजीबुल्ला को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और यूक्रेन से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। उसे उम्रकैद भी हो सकती है। न्यूयॉर्क में एक संघीय ज्यूरी ने बृहस्पतिवार को नजीबुल्ला के खिलाफ 2007 से 2009 तक संघीय आतंकवाद से संबंधित अपराधों और अफगानिस्तान में तालिबान कमांडर के रूप में उसकी भूमिका के संबंध में आरोप तय किए।

इसे भी पढ़ें: क्यों चीन से रिश्ते बेहतर करना चाहता है अमेरिका, मेल-मिलाप की कोशिशों से होगा संबंधों में सुधार?

स्ट्रॉस ने कहा, ‘‘ इन घातक हमलों में से एक में तीन बहादुर अमेरिकी सैनिकों और उनके अफगान दुभाषिये की मौत हो गई थी और एक अन्य हमले में एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को गिरा दिया गया था।’’ उन्होंने कहा कि नजीबुल्ला ने 2008 में एक अमेरिकी पत्रकार और दो अन्य लोगों का अपहरण करने की भी साजिश रची और उन्हें सात महीने से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा। हालांकि उन्होंने अमेरिकी पत्रकार के नाम का जिक्र नहीं किया। गौरतलब है कि ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पत्रकार एवं दो बार के पुलित्जर पुरस्कार विजेता डेविड रोहडे और ‘‘दो अन्य को अफगानिस्तान में बंधक बना लिया गया था और सात महीने से अधिक समय तक इस तरह रखा गया था।’’ ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने पिछले साल एक खबर में कहा था कि रोहडे ‘‘ जून 2009 में पाकिस्ताान के कबायली इलाके उत्तरी वज़ीरिस्तान से तालिबान के ठिकाने से भाग निकले थे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान