भारत-चीन सीमा तनाव पर करीबी नजर रख रहा अमेरिका, नहीं चाहता बढ़े विवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर करीबी नजर रख रहा है और वह नहीं चाहता कि तनाव और बढ़े। अधिकारी ने अगले हफ्ते नयी दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच शुरू हो रहे 2प्लस2 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ट्रंप प्रशासन रक्षा उपकरण बेचने के अलावा संयुक्त सैन्य अभ्यासों और सूचनाओं के आदान-प्रदान से जरिये भारत को सहयोग दे रहा है। उन्होंने कहा, हम एक सरकार के रूप में हिमालय क्षेत्र की स्थिति पर बारीकी और सूझ-बूझ के साथ नजर रखे हुए हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हालात और तनावपूर्ण न हों।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर