अमेरिका ने दिए अफगानिस्तान में दूतावास बंद करने के आदेश,कोरोना के बढ़ रहे केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

वाशिंगटन। अफगानिस्तान में अमेरिका के दूतावास ने अपने कर्मचारियों के बीच कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण उसे लगभग पूरी तरह बंद करने के आदेश दिए हैं। देश से अमेरिकी सैनिकों के लौटने का वक्त नजदीक आने के कारण पहले से ही अनिश्चितता की स्थिति वाले दूतावास ने काबुल में बृहस्पतिवार को बाकी बचे कर्मियों को कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अलग होने के आदेश दिए हैं। दूतावास में संक्रमण से एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है और 114 कर्मचारी पृथक-वास में हैं। इसके अलावा कई लोगों को चिकित्सा संबंधी वजहों से दूतावास छोड़ना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार