अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल के नौवहन में शामिल कंपनियों, जहाजों पर लगाए प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका ने वेनेजुएला से क्यूबा में तेल के नौवहन में शामिल दो कंपनियों के साथ करीब तीन दर्जन जहाजों को शुक्रवार को वित्तीय प्रतिबंध सूची में डाल दिया। इस प्रतिबंध का मकसद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ाना और विपक्ष को ताकत देना है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले भारतीयों में आई 56 फीसदी तक कमी

अमेरिका के वित्त विभाग ने प्रतिबंधों की घोषणा की जिसमें एक कंपनी लाइबेरिया के मोनरोविया स्थित बालितो बे शिपिंग इंक है। विभाग ने बताया कि दूसरी कंपनी यूनान की प्रोपर मैनेजमेंट इंक है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में सरकारी 5जी के कयासों को ट्रंप के शीर्ष सलाहकार ने नकारा

वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात करने वाला क्यूबा प्रमुख देश है और इसके बदले में वह राजनीतिक सलाहकार, खुफिया और सैन्य अधिकारी तथा मेडिकल पेशेवर भेजता है जो मादुरो सरकार को सत्ता में बने रहने में मदद करते हैं।  अब इस प्रतिबंध के बाद अमेरिका का कोई नागरिक या संस्था इन कंपनियों के साथ लेनदेन नहीं कर सकती।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम