By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2018
वाशिंगटन। अमेरिका के एक उद्योग संगठन ने कहा है कि अमेरिकी कंपनियां भारत के उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहती हैं। अमेरिका भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में यदि बदलाव आता है तो इससे पूरे देश में बदलाव आएगा। अघी ने कहा कि वह पिछले एक साल के दौरान कई अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों को उत्तर प्रदेश लेकर गए और उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठकें कराई हैं।