चीन से निपटने के लिए अमेरिकी कांग्रेस समिति ने पारित किया यह कानून!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

वाशिंगटन। क्वाड देशों के साथ संबंधों को मजबूती देने के इरादे से अमेरिका में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण समिति ने चीन की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से एक कानून पारित किया है। प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति ने बृहस्पतिवार को यहां अपनी बैठक में एन्श्योरिंग अमेरिकन ग्लोबल लीडरशिप एंड एंगेजमेंट या ईगल कानून पारित किया। कानून में अन्य चीजों के अलावा महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं जो सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की चुनौतियों से मुकाबले में अमेरिका की कूटनीति और नेतृत्व को मजबूती देंगे। सांसद जोकिन कास्त्रो ने कहा, ‘‘मैंने अक्सर कहा है कि चीन के प्रति अमेरिका की नीति यह होनी चाहिए कि जब आवश्यक हो तो प्रतिस्पर्धा में शामिल हों, देश में हमारे स्रोतों को मजबूत करें और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों, कानूनों और मानदंडों को मजबूत करके चीन को यह बताएं कि ‘धोखे’ का क्या मतलब है। उन्होंने कहा, ‘‘ईगल कानून हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे हितों की रक्षा के लिए अमेरिकी सरकार को साधन और दिशा देगा।

इसे भी पढ़ें: हैती के पास नहीं है पर्याप्त सुरक्षाबल, जो बाइडेन ने कहा- अमेरिकी सैनिकों को भेजने का विचार नहीं

चीन हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे इतर अपनी सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है और दक्षिण चीन सागर तथा पूर्वी चीन सागर में कई देशों के साथ उसके विवाद हैं। यह विधेयक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से नियम 50 को रद्द करने का आह्वान करता है जो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करते समय खिलाड़ियों द्वारा राजनीतिक अभिव्यक्ति पर रोक लगाता है। कानून में ग्लोबल एंगेजमेंट सेंटर के वैधानिक प्राधिकरण का विस्तार करने की बात कही गई है जो विदेश कार्यालय का विभाग है। यह कार्यालय अमेरिका के विरोधियों द्वारा गलत सूचना से निपटने की पड़ताल करता है। विभाग का कार्यकाल 2024 में समाप्त होगा और इसे तीन साल के लिए 2027 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

प्रमुख खबरें

कौन हैं CBI अधिकारी Seema Pahuja? RG कर और हाथरस जैसे मामलों को सुलझाने वालीं लेडी सिंघम अब करेंगी दिशा सालियन केस की निगरानी

Maharashtra: Palghar में टिप्पणी पर मारपीट, Shiv Sena पार्षद Hemlata Singh पर केस

चर्च के आंतरिक मामले तय नहीं कर सकता प्रशासन, Meghalaya High Court ने रद्द किए डीसी के आदेश

Baldev Chhath 2026: शेषनाग अवतार भगवान बलराम की पूजा से मिलता है सुख-समृद्धि का फल