By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2022
वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बुधवार को भारत के खिलाफ चीन की हालिया आक्रामकता की आलोचना की और अमेरिका के भारत के साथ काम करना जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल में संसद में एक बयान में कहा था कि चीनी सैनिकों ने नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर यथास्थिति को ‘‘एकतरफा’’ बदलने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने अपनी ‘‘दृढ़ एवं साहसिक’’ प्रतिक्रिया से उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।