US Court Summons India: इसे हल्के में नहीं ले सकते, खालिस्तानी पन्नू मामले में अमेरिकी अदालत के समन पर भारत की दो टूक

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अमेरिका में भारतीय सरकार के खिलाफ 'हत्या' के प्रयास का मुकदमा दायर करने पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि जैसा कि हमने पहले कहा है, ये पूरी तरह से अनुचित और निराधार आरोप हैं। अब जब यह विशेष मामला दर्ज किया गया है। इससे अंतर्निहित स्थिति के बारे में हमारे विचार नहीं बदलते हैं। मैं केवल आपका ध्यान इस विशेष मामले के पीछे के व्यक्ति की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, जिसका इतिहास सर्वविदित है। मैं इस तथ्य को भी रेखांकित करना चाहता हूँ कि जिस संगठन का यह व्यक्ति प्रतिनिधित्व करता है, वह एक गैरकानूनी संगठन है। 

इसे भी पढ़ें: Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

खालिस्तानी अलगावादी की तरफ से भारतीय अधिकारियों के खिलाफ़ कथित हत्या के प्रयास के लिए हर्जाने का दावा किया गया है। इसके साथ ही कहा गया है कि इस कथित हत्या के प्रयास को अमेरिका ने 2023 में विफल कर दिया था। मुकदमे में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत में भारत की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक समूह सिख फॉर जस्टिस के महाधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोप अदालत में साबित नहीं हुए हैं।

प्रमुख खबरें

घर पर 2 आसान स्टेप्स में नापें सही Bra Size, समझें Band और Bust का सही तरीका

NC MLA Altaf Kaloo पर सुरक्षाकर्मी से हाथापाई का आरोप, Anantnag Police ने दर्ज किया केस

Kolkata में India-Brazil फुटबॉल मैच: सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

सीरिया में कट्टरपंथी बना था Flydubai का आरोपी को-पायलट, UAE में शुरू हुई जांच