छिपाता हुआ US, बेनकाब हुआ झूठ! ईरानी हमले में कितने सैनिक मरे?

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2026

ईरानी हमलों के बाद अमेरिकी सैनिकों की मौत से अमेरिका में बवाल मच चुका है। हाल ही में जॉर्डन के मुआफिक साल्ट एयरबेस पर ईरान ने एक विनाशकारी मिसाइल हमला किया था। इस हमले में अमेरिका की महज 19 साल के युवा प्राइवेट सैनिक ईसा बेला गोंजा लीस की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ एक दूसरे सैनिक की भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जहां एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच खाड़ी में युद्ध अलग ही लेवल पर पहुंच गया, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी जनता के भीतर अपनी ही सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा भड़क गया। लोग सोशल मीडिया पर तीखे सवाल पूछ रहे हैं कि इतनी भयानक और विनाशकारी युद्ध के मैदान में 19 साल के एक सैनिक को भेजना क्या अमेरिकी जनरलों की भारी मूर्खता नहीं थी? इस एक मौत ने वाशिंगटन की युद्ध नीति की धज्जियां उड़ा कर रख दी और इसी लाचारी को छुपाने के लिए अमेरिका भी एक नया खेल खेलने लगा। 

इसे भी पढ़ें: भयंकर मारपीट के बाद फिर से चीन-फिलीपींस ने मचाया बवाल, राजदूतों को किया तलब!

रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े अमेरिकी सेंट्रल कमांड के हवाले से बताए गए हैं जो वाशिंगटन के दावों की धज्जियां उड़ा देते हैं। आंकड़ों के मुताबिक जब से अमेरिका और इसराइल ने फरवरी मिनान पर हमले शुरू किए तब से अब तक खाड़ी क्षेत्र में कम से कम 17 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। यही नहीं इस भीषण संघर्ष में 400 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। ये आंकड़े साफ गवाही दे रहे हैं कि ईरान ने खाड़ी में अमेरिका के अभिद्ध किले को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया। सुपर पावर अमेरिका अब अपने ही सहयोगियों के घर में लाचार और बेबस नजर आ रहा है। जहां उसके सैनिक ईरान के मिसाइल रडार पर खड़े हैं। पेंटगन ने शुक्रवार को जिस घातक हमले को स्वीकार किया वह महज एक ट्रेलर था। असली तबाही तो अमेरिका पहले ही झेल चुका था। मिडिल ईस्ट में अब एक ऐसे ही महायुद्ध की सुगबुगाहट नजर आ रही है। खाड़ी क्षेत्र में छिड़ा ईरान युद्ध पूरी तरीके से बेकाबू हो चुका है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों ओर से हो रहे ताबड़तोड़ जवाईबी हमलों ने पूरी खाड़ी में बारूदी तनाव को चरम पर पहुंचा दिया। एक तरफ ईरान की सेना और उसके विशेष सुरक्षा बल ने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमले करने का दावा किया तो दूसरी तरफ अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान ने कल 20 जुलाई की रात को ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की। 

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने Flood पीड़ितों को दिया मदद और स्थायी समाधान का आश्वासन

Nepal Floods: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पत्रकारों के लिए सख्त Guidelines लागू

PM Modi ने SRCC में विपक्ष पर साधा निशाना, ‘नाराज फूफा’ से की आलोचकों की तुलना

Aja Ekadashi 2026: जानिए 6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत? इस दिन बन रहे हें दुर्लभ Shubh Yog, जानें भगवान विष्णु की Puja Vidhi