अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन रविवार से भारत की दो दिवसीय यात्रा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2023

नयी दिल्ली। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन रविवार से भारत की दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे। ऑस्टिन की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन की प्रस्तावित यात्रा से करीब दो सप्ताह से अधिक समय पहले हो रही है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्टिन सोमवार को रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Address Joint Session US Parliament | प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

मंत्रालय ने कहा कि जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस भी राजनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच छह जून को वार्ता होगी। मंत्रालय के अनुसार, ऑस्टिन और पिस्टोरियस के साथ राजनाथ की बैठक के दौरान औद्योगिक सहयोग के साथ-साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर