अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- बगदादी की मौत शेष आईएस के लिए करारा झटका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने सोमवार को कहा कि अबू बकर अल बगदादी का मारा जाना इस्लामिक स्टेट के शेष तत्वों के लिए एक करारा झटका है। उन्होंने कहा कि खूंखार आतंकी सरगना को ढूंढ़ने और फिर उसे पकड़ने या मार गिराने के लिए उत्तरी सीरिया में वर्षों से चलाया जा रहा गोपनीय अभियान बगदादी के मारे जाने के साथ ही पूरा हो गया है।

अमेरिका के विशेष बलों ने सीरिया में शनिवार रात एक सफल हमले में बगदादी को मार गिराया। एस्पर ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बगदादी के मारे जाने के साथ ही उसे ढूंढ़ने और फिर पकड़ने या मार गिराने के लिए वर्षों से जारी अभियान पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि बगदादी की मौत आईएस के शेष तत्वों के लिए एक करारा झटका है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया