By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026
व्यापार और सीमा शुल्क सुगमता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अमेरिकी अधिकारियों के दो-सदस्यीय दल ने इस महीने भारत का दौरा किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्ष नियमित संपर्क में हैं।
अधिकारी ने कहा, दो-सदस्यीय दल यहां आया था, जिसने व्यापार और सीमा शुल्क सुगमता पर चर्चा की। भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया था। हालांकि, शुल्क परिदृश्य में हुए बदलावों के कारण इस समझौते पर आगे बातचीत जारी है।
भारत अमेरिकी बाजार में अपने लिए बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम शुल्क की मांग कर रहा है। ये टिप्पणियां इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मध्यावधि चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। एक अन्य अधिकारी के अनुसार इन चुनाव नतीजों का व्यापार समझौते की बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।