अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कतर में F22 लड़ाकू विमान तैनात किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को पहली बार कतर में रडार से बच निकलने में सक्षम एफ-22 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। अमेरिकी वायुसेना की मध्य सैन्य कमान ने एक बयान में कहा कि एफ-22 रैप्टर स्टेल्थ विमानों को  अमेरिकी बलों और हितों की रक्षा  के लिए तैनात किया गया है। हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि कितने विमानों को कतर भेजा गया है।

संबंधित एक तस्वीर में कतर के अल उदीद एयरबेस के ऊपर पांच विमान उड़ान भरते दिखाई देते हैं। ‘स्टेल्थ’ विमान रडार की पकड़ से बच निकलने में सक्षम होते हैं। ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु करार से अमेरिका के बाहर निकलने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है। अमेरिका ने ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए हैं। बीते सप्ताह ईरान द्वारा संवेदनशील खाड़ी जलक्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन मार गिराए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक