तनावपूर्ण संबंधों पर चर्चा के लिए चीन पहुंचीं अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

तियानजिन (चीन)। अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन और अमेरिकी विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी चीन के साथ तनावपूर्ण संबंधों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को यहां पहुंचे। शेरमन चीन के उप विदेश मंत्री तथा अमेरिका एवं चीन के संबंधों के प्रभारी शेई फेंग और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ तियानजिन शहर के रिजॉर्ट में बंद कमरे में अलग-अलग बैठकें करेंगी। करीब छह महीने पहले जो बाइडन के अमेरिका में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद वह चीन की यात्रा करने वाली सबसे ऊंचे रैंक की पहली अमेरिकी अधिकारी हैं।

प्रमुख खबरें

Joshimath के पास निजी Helicopter क्रैश, 5 श्रद्धालुओं और पायलट समेत छह की मौत

आरोपी नहीं, गवाह बनकर कोर्ट पहुंचेंगी Nora Fatehi, जानें क्या है पूरा मामला

विधान परिषद- छोटा चुनाव बड़े सबक

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: क्या अब सुधरेंगे फ्रॉड पीड़ितों के हालात?