अमेरिका ने ड्रोन हमले में मिलिशिया के ट्रक को नष्ट किया : मिलिशिया अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

बगदाद। अमेरिका ने ड्रोन के जरिये पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया के ट्रक को रविवार को निशाना बनाया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। यह जानकारी इराकी मिलिशिया के दो अधिकारियों ने दी। यह हमला हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना और ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के बीच क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव के बीच हुआ है। अमेरिका उन चरमपंथियों को निशाना बना रहा है जो ड्रोन और रॉकेट से अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हैं। हालांकि, इराकी मिलिशिया के अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि निशाना बनाए गए ट्रक में क्या ले जाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह की अस्थियों के राज्यभर की नदियों व संगमों पर विसर्जित करने से कांग्रेस को मिलेगा लाभ

सीरिया के सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक ट्रक में खाद्य सामग्री लदी थी जबकि विपक्षी युद्ध निगरानीकर्ता व ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक ट्रक में इराकी मिलिशिया के लिए हथियार और गोला बारूद ले जाया जा रहा था और इराक से सीमा पार करते ही उसे निशाना बनाया गया जिसमें ट्रक चालक मारा गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता