अमेरिकी राजनयिक को जासूसी के मामले में 40 महीने की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक राजनयिक को मंगलवार को जासूसी के आरोप में दोषी करार देते हुए 40 महीने की सजा सुनाई गई। उस पर चीन के खुफिया विभाग से धन के बदले अमेरिकी दस्तावेज उन्हें सौंपने का आरोप है। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि 63 वर्षीय कन्डांस मैरी क्लाईबोर्न ने अमेरिका के साथ कई बड़े मामलों में से एक में अमेरिका के खिलाफ जासूसी करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। उस पर 40,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने 15 देशों से आयातित स्टेनलेस स्टील की डंपिंग की जांच शुरू की

क्लाईबोर्न को दो साल साल पहले एक जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था लेकिन उस पर जासूसी का आरोप नहीं लगा था लेकिन अप्रैल,2019 में उसने अमेरिका के साथ धोखाधड़ी करने, जांचकर्ताओं से झूठ बोलने और विदेशी एजेंटों के साथ अपने संपर्क को अवैध तरीके से छुपाने के अपराध को स्वीकार कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान और तालिबान के बीच दो दिवसीय वार्ता संपन्न

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar