US के शीर्ष राजनयिक ने कहा- भारत के साथ सामरिक, आर्थिक संबंधों को मजबूत करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के शीर्ष राजनयिक डोनाल्ड लू ने कहा कि भारत के साथ तेजी से बढ़ते सामरिक, आर्थिक संबंधों को मजबूत करना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड लू को दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री के पद के लिए नामित किया है। लू ने उनके नाम की पुष्टि के लिए हो रही सुनवाई के दौरान ‘सीनेट फॉरेन रिलेशन्स कमेटी’ के सदस्यों से कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दो महाशक्तियों के तौर पर ‘‘ हमें यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि हमारे एशियाई भागीदार संप्रभु एवं स्वतंत्र रहें और किसी एक का प्रभुत्व न हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे राष्ट्रीय हित में है कि हम भारत के साथ अपने तेजी से बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना जारी रखें, साथ ही मानवाधिकारों और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में भी खुलकर बात करें।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच