ईरान के विदेश मंत्री के इस्तीफे पर पोम्पिओ ने कहा, वह सिर्फ मुखौटा हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

वाशिंगटन। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरिफ द्वारा सोमवार को अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने उन्हें ‘‘भ्रष्ट धार्मिक माफिया के मुखौटों में से एक करार दिया है।’’ पोम्पिओ ने ट्वीट किया है, ‘‘हमें जरिफ के इस्तीफे की जानकारी है। देखते हैं कि ऐसा होता है या नहीं।’’ देश के राष्ट्रपति हसन रुहानी का संदर्भ देते हुए पोम्पिओ ने लिखा है, ‘‘किसी भी सूरत में वह (जरिफ) और हसन रुहानी सिर्फ भ्रष्ट धार्मिक माफिया के मुखौटे हैं।’’ ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के संदर्भ में अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हमें पता है कि अंत में सभी फैसले खामनेई करते हैं। हमारी नीतियों में कोई बदलाव नहीं है... शासन को सामान्य देश की तरह व्यवहार करना होगा और अपने लोगों का सम्मान करना होगा।’’

इसे भी पढ़ें: चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच पोम्पिओ ने नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात

मामलों से जुड़े सूत्र के अनुसार राष्ट्रपति हसन रुहानी ने जरिफ का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। हालांकि उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने ट्वीट करके जरिफ का इस्तीफा स्वीकार किए जाने संबंधी खबरों का खंडन किया है। जरिफ अगस्त, 2013 से ही रुहानी के विदेश मंत्री हैं। 2015 परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जरिफ को मई, 2018 में अमेरिका के समझौता से बाहर चले जाने से करारा झटका लगा।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश