अमेरिकी चिकित्सकों ने कहा- Donald Trump के हृदय और पेट का एमआरआई ‘पूरी तरह सामान्य’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चिकित्सक ने कहा कि राष्ट्रपति का अक्टूबर में एहतियात के तौर हृदय और पेट का एमआरआई स्कैन कराया गया था जिसके परिणाम ‘‘पूरी तरह सामान्य’’ पाए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस द्वारा चिकित्सक की ओर से जारी एक मेमो में यह जानकारी दी गयी है। डॉ. शॉन बारबाबेला ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ट्रंप की शारीरिक जांच में ‘एडवांस्ड इमेजिंग’ शामिल थी, जो कि ट्रंप की आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए मानक शारीरिक परीक्षण का हिस्सा है।

इससे पहले व्हाइट हाउस ने यह बताने से इनकार कर दिया था कि अक्टूबर में वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुए इस शारीरिक परीक्षण के दौरान एमआरआई क्यों किया गया था। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में एमआरआई के परिणाम को पूरी तरह ठीक बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई चाहे तो वह रिपोर्ट जारी कर सकते हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कोई अंदाज़ा नहीं है कि एमआरआई शरीर के किस अंग पर किया गया था लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मस्तिष्क का नहीं था क्योंकि उन्होंने एक संज्ञानात्मक परीक्षण पास किया था।

प्रमुख खबरें

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill का Colombo Test पर बयान: 250 ओवर Fielding की, हमने सब किया!