कामकाज बंदी के चलते गर्त में पहुंची अमेरिकी अर्थव्यवस्था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका में ठप पड़ा सरकारी काम-काज रविवार बीतने के साथ ही इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बंद बन गया है और हर गुजरते दिन के साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अमेरिका में 1976 के बाद से अब तक 21 बार सरकारी काम-काज ठप पड़ चुका है हालांकि आर्थिक वृद्धि पर उसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला लेकिन इस बंद की अवधि के चलते यह कह पाना बहुत मुश्किल हो गया है कि इसका कितना बुरा प्रभाव पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया की यात्रियों से कमाई तीसरी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ी

एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स के प्रमुख अमेरिकी अर्थशास्त्री बेथ एन बोविनो ने बताया कि करीब एक चौथाई संघीय कार्यबल इस बंद के चलते प्रभावित हैं और यह अर्थव्यवस्था से हर हफ्ते करीब 1.2 अरब डॉलर निकाल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके और लंबा खिंचने से ये आंकड़े बढ़ सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार