US Election 2024 Updates: अमेरिका में एक तरफ हो रही वोटिंग, दूसरी तरफ काउंटिंग, जानें अभी तक कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को पड़े कितने वोट

By अभिनय आकाश | Nov 05, 2024

अमेरिका में ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के बीच मुकाबला है। अमेरिका में 50 राज्य हैं। कुल 538 निर्वाचक मंडल वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है। अमेरिका में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 (यूएस में सुबह के 6 बजे) से वोटिंग शुरू हो गई है। राज्यों के हिसाब से अलग अलग समयों पर वोटिंग होती है। 

कनेक्टिकट, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, न्यू हैम्पशायर और वर्जीनिया जैसे राज्यों में वोटिंग शुरू हो चुकी है। 500 से कम लोगों वाली नगर पालिका सीटों पर सुबह 10 बजे से वोटिंग होगी। एक तरफ अमेरिका में वोट डाले जा रहे हैं वहीं लाखों अन्य लोग भी हैं जो अमेरिका के अर्ली वोटिंग प्रोसेस के तहत पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं। अमेरिका में अर्ली वोटिंग दो तरीके मेल द्वारा या व्यक्तिगत रूप से की जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina के जाते और यूनुस के आते ही ये क्या हो गया, अब अडानी के हाथों में बांग्लादेश की 'पॉवर'?

काउंटिंग भी हो गई शुरू

कनाडा बॉर्डर से सटे न्यू हैम्पशायर में सोमवार आधी रात को वोटिंग शुरू हो गई थी। इसके बाद अब न्यू हैम्पशायर के डिक्सविले नॉच में काउंटिंग शुरू हो गई है। यहां पर कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को अब तक की जानकारी के अनुसार तीन तीन वोट मिले हैं। आपको बता दें कि चुनावी नियमों के तहत 100 से कम आबादी वाले क्षेत्रों में आधीरात को पोलिंग शुरू कर दी जाती है। डिक्सविले नॉच के स्थानीय लोगों ने 2020 में जो बाइडेन को सर्वसम्मति से वोट देकर जिताया था।

प्रमुख खबरें

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे