राष्ट्रपति चुनाव को बचे है केवल 2 दिन, चुनावी अभियानों को तेज करने में जुटे ट्रंप और बाईडेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिये हैं। दोनों ही उम्मीदवार लोगों के बीच भी जा रहे हैं और ऑनलाइन माध्यमों से भी प्रचार करके जनता को बता रहे हैं कि वे उन्हें क्यों चुनें। शुक्रवार को ट्रंप ने कड़े मुकाबले वाले राज्यों मिशिगन, विस्कॉन्सिन और मिनेसोटा में तीन रैलियां की। वहीं बाइडेन प्रचार के लिए ज्यादातर जूम कॉल समेत अन्य वर्चुअल माध्यमों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने आयोवा, विस्कॉन्सिन और मिनेसोटा में भी प्रचार किया।

इसे भी पढ़ें: चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मेलानिया ट्रंप ने कहा- 'ट्रंप को वोट देने का मतलब एक बेहतर अमेरिका को वोट देना'

इसके अलावा उप राष्ट्रपति माइक पेंस एरिजोना में हैं जबकि उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिद्वंद्वी व उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस टेक्सास में प्रचार कर रही हैं। इसे रिपब्लिकन का गढ़ माना जाता है और राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि टेक्सास चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। ट्रंप के परिवार के सदस्य भी चुनाव प्रचार में काफी सक्रिय हैं। उनकी बेटियां इवांका और टिफनी तथा बेटे एरिक और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी कड़े मुकाबले वाले राज्यों में अपने पिता के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी प्रचार कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह