अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी भी राष्ट्रपति उम्मीदवार को मिले सर्वाधिक मत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतों की गिनती अब भी जारी है लेकिन अभी तक हुई मतगणना में सर्वाधिक मतदान का नया रिकॉर्ड पहले ही बन चुका है। अमेरिका में रविवार तक हुई मतगणना में मताधिकार प्राप्त 62 प्रतिशत लोगों के मतदान करने की पुष्टि हो गई थी, जो 2008 में हुए मतदान से 0.4 प्रतिशत अधिक है, जब अमेरिका ने बराक ओबामा के रूप में देश के पहले अश्वेत व्यक्ति को राष्ट्रपति चुना था। अभी तक 14.8 करोड़ मतों की गिनती हो चुकी है। इनमें से राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन को 7.5 करोड़ मत मिले हैं, जो कि अभी तक के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति उम्मीदवार को मिले सर्वाधिक मत हैं।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...