US envoys ने नेतन्याहू से गाजा युद्धविराम के दूसरे चरण की ओर बढ़ने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

अमेरिका के शीर्ष दूतों ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शनिवार को मुलाकात की और उनकी सरकार से गाजा में युद्धविराम के दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ने का आग्रह किया।

अमेरिका के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर संवाददाताओं से कहा कि दूत गाजा में बंधकों के शेष अवशेषों की बरामदगी और क्षेत्र के विसैन्यीकरण संबंधी अगले कदमों पर नेतन्याहू के साथ मिलकर निकटता से काम कर रहे हैं।

अमेरिका ट्रंप की मध्यस्थता से हुए समझौते को आगे बढ़ाए रखने को आतुर है लेकिन नेतन्याहू पर हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के अवशेष लौटाए जाने तक ऐसा नहीं करने का दबाव है। दूसरे चरण का सबसे बड़ा संकेत गाजा और मिस्र के बीच रफाह सीमा चौकी का फिर से खुलना होगा।

इजराइल रविवार को मंत्रिमंडल की बैठक में रफाह सीमा चौकी खोलने के विषय पर संभवत: चर्चा करेगा। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम के बाद से इजराइली गोलीबारी में 480 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

घर पर 2 आसान स्टेप्स में नापें सही Bra Size, समझें Band और Bust का सही तरीका

NC MLA Altaf Kaloo पर सुरक्षाकर्मी से हाथापाई का आरोप, Anantnag Police ने दर्ज किया केस

Kolkata में India-Brazil फुटबॉल मैच: सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

सीरिया में कट्टरपंथी बना था Flydubai का आरोपी को-पायलट, UAE में शुरू हुई जांच