भारत और रूस की दोस्ती पर अमेरिका ने दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान के स्टैंड को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Feb 26, 2022

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए एक बड़ी चुनौती थी। उसे अपने दोस्त रूस और रणनीतिक साझेदार अमेरिका में से किसी एक का चयन करना था। ऐसे में रूस के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव में वोटिंग से परहेज कर भारत ने फिलहाल दोनों हितों को साधने की कोशिश की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि भारत के रूस के साथ संबंध, अमेरिका और रूस के बीच संबंधों से अलहदा है और इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है।

इसे भी पढ़ें: russia-ukraine crisis । सुषमा स्वराज का वह दिल छू लेने वाला ट्वीट जो आज फिर सुर्खियों में छाया

गौरतलब है कि यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई को लेकर सहमति वाले प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्थानीय समयनुसार शुक्रवार और भारतीय समयनुसार शनिवार सुबह वोटिंग की गई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, नार्वे, आयरलैंड, अल्बानिया, गबोन, मैक्सिको, ब्राजील, घाना और केन्या ने निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं भारत के लिए इसमें रूस और अमेरिका में से किसी एक का साथ देना था। भारत ने बहुत ही समझदारी दिखाते हुए रूस के हमले की निंदा तो की लेकिन वोटिंग से परहेज किया। 

पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच पाकिस्तान के रुख पर जब नेट प्राइस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले ही पाकिस्तान को इस बात से अवगत करा दिया था कि रूसी आक्रमण का खतरा है और अब यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का मतलब क्या है। उन्होंने कहा, 'भारत की तरह ही पाकिस्तान भी ठीक तरह से ये जानता है कि इस युद्ध में हम कहां खड़े हैं। यहां फिर से उन नियमों, मानदंडों और दिशानिर्देशों की बात आ जाती है जो भारत, पाकिस्तान, अमेरिका सभी को, रूस को भी लाभ पहुंचाते हैं।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस