अमेरिका ने भारत को टीके की सिर्फ 75 लाख खुराक दी, जो पर्याप्त नहीं है: राजा कृष्णमूर्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

वाशिंगटन। शीर्ष भारतवंशी अमेरिकी सांसद ने कहा है कि अमेरिका ने भारत को कोविड-19 रोधी टीके की सिर्फ 75 लाख खुराकें आवंटित की है जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने जो बाइडन प्रशासन से इस संबंध में और किए जाने का अनुरोध किया। सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारत और अन्य देशों में अमेरिकी वैश्विक टीका सहायता कार्यक्रमों का विस्तार करने के अपने प्रयासों पर कांग्रेस के 116 सदस्यों का समर्थन हासिल करने के बाद यह बात कही। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ साझेदारी जारी रखने को लेकर तत्पर है और टीके समेत अन्य सहायता मुहैया कराना चाहता है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें