अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने दो हजार अरब डॉलर का यह विधेयक किया पारित, महीनों से चल रहा था विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने दो हजार अरब डॉलर के सामाजिक और पर्यावरण विधेयक को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने अपने मतभेदों को दरकिनार करते हुए इस विधेयक को मंजूरी दी।मतभेदों के कारण महीनों से इस विधेयक पर गतिरोध चल रहा था। सांसदों ने 213 के मुकाबले 220 मतों से इस विधेयक को मंजूरी दी। अब यह विधेयक सीनेट में जाएगा, जहां इसमें बदलाव होंगे।

इसे भी पढ़ें: चंद्रमा पर परमाणु संयंत्र लगाने के लिए दे सकते है सुझाव! अमेरिकी सरकार को बताए अपना Idea

बाइडेन ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘इन सबसे ऊपर यह अमेरिका के कामकाजी लोगों और मध्यमवर्गीय लोगों का पुनर्निर्माण करके हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतरी के रास्ते पर ले जाता है।’’ उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस विधेयक को सीनेट के जरिए आगे बढ़ने में ‘‘थोड़ा वक्त’’ लगेगा लेकिन साथ ही कहा कि, ‘‘मैं इस पर हस्ताक्षर करूंगा।’’ यह विधेयक हाल के वर्षों में सबसे महंगा विधेयक है। इसमें कर, स्वास्थ्य देखभाल, पर्यावरण, शिक्षा, आवास और अन्य नीतियों को पुन: निर्धारित किया गया है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम