अमेरिका ने ईरानी तेल का परिवहन करने के लिए भारतीय नागरिक और दो भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2025

अमेरिका ने ईरान के तेल का परिवहन करने और ईरान के ‘‘छाया बेड़े’’ के तौर पर काम करने के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले एक भारतीय नागरिक और भारत की दो कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है।

बरार का यूएई में व्यवसाय है इसके अलावा वह भारत स्थित पोत परिवहन कंपनी ‘ग्लोबल टैंकर्स प्राइवेट लिमिटेड’ और पेट्रोकेमिकल बिक्री कंपनी ‘बी एंड पी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक हैं या उनका नियंत्रण भी उनके पास है।

वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने बरार और भारत-आधारित दो कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया है। ओएफएसी ने कहा कि बरार के जहाज इराक, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की खाड़ी के जलक्षेत्र में ईरानी पेट्रोलियम के जहाज-से-जहाज (एसटीएस) स्थानांतरण में लिप्त हैं।

इसके बाद ये माल अन्य मददगारों के पास पहुंचता है, जो अन्य देशों के उत्पादों के साथ तेल या ईंधन को मिला देते हैं और ईरान के साथ संबंधों को छिपाने के लिए पोत परिवहन संबंधी दस्तावेजों में हेराफेरी करते हैं जिससे ये माल अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच जाता है।

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने कहा, ‘‘ईरानी शासन अपने तेल की बिक्री के लिए और अपनी अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए बरार और उसकी कंपनियों जैसे परिवहनकर्ताओं और दलालों के नेटवर्क पर निर्भर करता है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के तेल निर्यात के सभी माध्यमों को बाधित करने पर दृढ़ है, विशेष रूप से उन लोगों को जो इस व्यापार से लाभ कमाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal

Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत