काबुल में पैदा अवरोधों को कम करने के लिए तालिबान के साथ बातचीत कर रहा है अमेरिका: पेंटागन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

वाशिंगटन। पेंटागन ने बुधवार को कहा कि काबुल हवाईअड्डे पर वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी चौकियों और कर्फ्यू के बारे में तालिबान कमांडरों से बात कर रहे हैं।कर्फ्यू से हवाईअड्डे तक पहुंचने वाले अमेरिकियों और अफगानों की संख्या सीमित हो गयी है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा कि नौसेना के रियर एडमिरल पीटर वेस्ली लोगों को बाहर निकालने की गति को और तेज करने के प्रयास में तालिबान कमांडरों के साथ संवाद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

किर्बी ने कहा कि आगामी 24 घंटों में वायु सेना की उड़ानों की संख्या इतनी ही होने की संभावना है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अनुमान नहीं लगा सकते कि वे कितने लोगों को ले जाएंगे। किर्बी ने कहा, सैन्य उड़ानें लगातार आ रही हैं और प्रस्थान कर रही हैं और सीमित संख्या में वाणिज्यिक उड़ानें संचालित हो रही हैं, साथ ही कुछ विदेशी अनुबंधित उड़ानेंआ-जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद