कोरोना वायरस: अमेरिका-भारत व्यापार परिषद ने PM मोदी से कार्यबल बनाने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार की पूरी मदद करने का भरोसा जताते हुए अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने कहा है कि इस संकट का मुकाबला करने के लिए सरकार के अधीन एक कार्यबल बनाने की जरूरत है।

यूएसआईबीसीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे एक पत्र में कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में भारत सरकार की पूरी मदद करने के लिए तैयार है। भारत ने कोरोना वायरस महामारी के चलते 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया है। यूएसआईबीसी ने अपनी सिफारिशों में वाणिज्य मंत्रालय, इनवेस्ट इंडिया या किसी अन्य सरकारी विभाग के तहत एक कार्यबल की स्थापना का सुझाव दिया है, ताकि इस समय जरूरी संसाधनों, आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं तथा तकनीकी क्षमताओं के लिए औद्योगिक समूहों के बीच तालमेल बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: Mother Dairy का दिल्ली-एनसीआर को तोहफा, लॉकडाउन में उठाए ये कदम

परिषद ने कहा है कि कारोबार को आसान बनाने और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने के लिए तत्काल और तेजी से प्रतिक्रिया की जरूरत है। यूएसआईबीसी ने यह भी कहा है कि कम से कम आर्थिक नुकसान और तेजी से भरपाई के लिए मौद्रिक और राजकोषीय राहत पैकेज तैयार करना, और संकट के बाद तेजी से वापसी के लिए राहत योजना बनाना जरूरी है। पत्र पर भारत में कारोबार करने वाली अमेरिकी कंपनियों के इस फोनम के चेयर मैन एवं निवेश कंपनी नूवीन के चेयरमैन विजय आडवाणी और इसकी अध्यक्ष निषा विस्वाल के हस्ताक्षर हैं।पत्र पर भारत में कारोबार करने वाली अमेरिकी कंपनियों के इस फोनम के चेयर मैन एवं नूवीन के चेयरमैन विजय आडवाणी और इसकी अध्यक्ष निषा विस्वाल के हस्ताक्षर हैं।

प्रमुख खबरें

SRFTI परिसर में पुलिस तैनाती और गश्त से निजता का हनन, छात्र संघ ने लगाए गंभीर आरोप

Quad देशों ने मनमाने निर्यात प्रतिबंधों और सप्लाई चेन बाधाओं पर जताई चिंता

Punjab Cabinet ने दी मंजूरी, ड्रग्स मामलों के निपटारे को बनेंगी 35 Special NDPS Courts

Vikram Misri बोले, Covid-19 का दोष मढ़े जाने के डर से सख्त हुआ था China का रुख