वर्षों तक संबंधों को मजबूत करने के बाद अमेरिका-भारत साझेदारी गहरी हुई: जिल बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने कहा कि वर्षों तक संबंधों को मजबूत करने के बाद अमेरिका-भारत साझेदारी गहरी तथा व्यापक हुई है क्योंकि दोनों देश संयुक्त रूप से वैश्विक चुनौतियों से निपटते हैं। जिल बाइडन ने बुधवार को कहा, ‘‘इस आधिकारिक राजकीय यात्रा के साथ हम दुनिया के सबसे पुराने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों को एक साथ ला रहे हैं।’’ राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21-24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं। जिल बाइडन ने कहा ‘‘वर्षों संबंधों को मजबूत करने के बाद अमेरिका-भारत साझेदारी गहरी और व्यापक हुई है क्योंकि हम संयुक्त रूप से वैश्विक चुनौतियों से निपटते हैं, लेकिन हमारा रिश्ता केवल सरकारों तक सीमित नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका को विकास की गति को बनाए रखने के लिए प्रतिभा की ‘‘पाइपलाइन’’ की जरूरत है: मोदी

 राजकीय रात्रिभोज में पहले नाश्ते के रूप में मैरीनेटेड बाजरा, ग्रिल्ड मकई के दाने का सलाद, तरबूज और एक तीखा एवोकैडो सॉस परोसा जाएगा। मुख्य भोजन में भरवां पोर्टोबेलो मशरूम और एक मलाईदार केसर-युक्त रिसोट्टो शामिल है। मीठे में गुलाब और इलायची वाले स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक और अन्य व्यंजन शामिल हैं। कैलिफोर्निया की शेफ कर्टिस ने कहा, ‘‘प्रथम महिला के साथ काम करना और उनकी पाक कला को समझना व उसके अनुरूप व्यंजन तैयार करना वास्तव में खुशी की बात है... हमने एक ऐसा ‘मेन्यू’ तैयार किया है जो वास्तव में अमेरिकी व्यंजनों का दर्शाता है, जिसमें भारतीय स्वाग का तड़का लगाया गया है।’’ शेफ ने कहा, ‘‘ हम इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि भारत अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मनाने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। हमने अपने ‘मेन्यू’ में मैरीनेटेड बाजरा और भारतीय व्यंजन से जुड़़े तत्वों को शामिल किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह