नेपाल को 15 लाख, भूटान को 500,000 कोविड-19 रोधी टीके भेज रहा है अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका कोविड-19 रोधी 15 लाख टीके नेपाल को और 500,000 टीके भूटान को भेज रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘आज हम इंडोनेशिया को 30 लाख, नेपाल को 15 लाख, माल्डोवा को 500,000 और भूटान को 500,000 टीके भेज रहे हैं।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम कुछ खास देशों को ही टीके नहीं दे रहे। हम लोगों की जान बचाने और महामारी से लड़ने के वैश्विक प्रयास में योगदान देने के लिए दुनियाभर में टीके मुहैया करा रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान का बयान, सभी आपदाओं, हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है टीम मध्यप्रदेश

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहूंगी कि अमेरिका महामारी से लड़ने में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला देश है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है कि यहां से हम और आगे बढ़ेंगे तथा हम दुनियाभर और अमेरिका में विनिर्माण की क्षमता पैदा करने पर काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की