चीन से टकराव के बीच अमेरिका, जापान, फिलीपीन के बलों ने दक्षिण चीन सागर में संयुक्त गश्त की

By Prabhasakshi News Desk | Dec 06, 2024

मनीला (फिलीपीन) । विवादित दक्षिण चीन सागर में एक संयुक्त गश्त में अमेरिका ने एक टोही विमान तैनात किया जबकि जापान और फिलीपीन ने नौसेना के जहाज भेजे। दो दिन पहले ही मित्र देशों की सेनाओं ने फिलीपीन के गश्ती जहाजों के खिलाफ चीनी तट रक्षक जहाजों की कार्रवाई की निंदा की थी। अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान ने कहा कि फिलीपीन के विशेष आर्थिक क्षेत्र में मित्र देशों और सहयोगियों द्वारा ‘नौवहन और ऊपर उड़ान की स्वतंत्रता के अधिकार को बनाए रखने’ तथा ‘समुद्र एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र के अन्य वैध उपयोगों’ के लिए संयुक्त गश्त आयोजित की गई थी।

चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है और अपने तट रक्षक, नौसेना और संदिग्ध मिलिशिया बेड़े के साथ इसकी आक्रामक तरीके से रक्षा करता है। उनका फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया और ब्रूनेई सहित प्रतिद्वंद्वी दावेदार देशों की सेनाओं से टकराव होता रहा है। इंडोनेशिया का भी दक्षिण चीन सागर के दक्षिणी किनारों में गैस-समृद्ध नटुना जल क्षेत्र में मछुआरों को ले जाने वाले चीनी तट रक्षक जहाजों के साथ आमना-सामना हुआ है। फिलीपीन, अमेरिका और उनके सुरक्षा साझेदार देशों की संयुक्त नौसेना गश्त में इस क्षेत्र में कई तूफानों की वजह से देरी हुई।

प्रमुख खबरें

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती