By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025
अमेरिका के एक न्यायाधीश ने अपने परिवारों के बिना सीमा पार कर देश में घुसने वाले ग्वाटेमाला के बच्चों के एक समूह को निर्वासित करने के सरकार के फैसले पर रविवार को अस्थायी रूप से रोक लगा दी।
अर्जी में कहा कि ऐसी खबरें हैं कि विमान कुछ ही घंटों में मध्य अमेरिकी देश के लिए उड़ान भरने वाले थे। वाशिंगटन में एक संघीय न्यायाधीश ने कहा कि इन बच्चों को कम से कम 14 दिनों तक निर्वासित नहीं किया जा सकता।
न्यायाधीश ने रविवार को जल्दबाजी में निर्धारित सुनवाई के बाद आदेश दिया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक बच्चों को विमानों से उतारकर शरणार्थी पुनर्वास केंद्र कार्यालय वापस भेज दिया जाए।
न्यायाधीश स्पार्कल एल. सूकननन ने कहा, “मैं नहीं चाहती कि इसमें कोई अस्पष्टता रहे।” उन्होंने कहा कि अदालत का यह फैसला व्यापक रूप से ग्वाटेमाला के उन नाबालिगों पर लागू होता है, जो अपने माता-पिता या अभिभावकों के बिना अमेरिका पहुंचे हैं।