अमेरिकी सांसदों ने भारत में कोविड-19 की स्थिति पर चिंता जतायी, मदद की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के कई सांसदों ने भारत में कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी पर चिंता प्रकट की और बाइडन प्रशासन से भारत को सभी जरूरी मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद एडवर्ड मार्के ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे पास जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सारे संसाधन हैं और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।’’ उन्होंने कहा कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के दुनिया में सबसे ज्यादा मामले आए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के कारण भारत और पाकिस्तान से उड़ानों पर रोक लगाएगा कनाडा

भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशीष के झा के एक ट्वीट को साझा करते हुए कहा, ‘‘भारत में कोविड-19 से भयावह स्थिति है। लोगों को टीके देने में भी मुश्किलें हो रही है।’’ झा ने कहा था, ‘‘अमेरिका के पास एस्ट्राजेनेका टीके की 3.5 से चार करोड़ अतिरिक्त खुराकें हैं जिनका कभी इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। क्या हम इन्हें भारत पहुंचा सकते हैं। इससे उन्हें मदद मिलेगी।’’ अर्थशास्त्री और महामारी विशेषज्ञ रमनन लक्ष्मीनारायणन ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में लिखा है कि दूसरी लहर से भारत का स्वास्थ्य ढांचा ढहने के कगार पर पहुंच गया है और लाखों लोगों की जिंदगी तथा आजीविका दांव पर हैं। ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ ने कहा है कि संक्रमण से ज्यादा प्रभावित नयी दिल्ली और दूसरे शहरों में अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने से मना किया जा रहा और ऑक्सीजन, बेड तथा अन्य चिकित्सकीय सामान की किल्लत पैदा हो गयी है।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा