अमेरिकी सांसदों, भारतीय अमेरिकियों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

वाशिंगटन। अमेरिकी सांसदों और प्रभावशाली भारतीय अमेरिकियों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की घटना की निंदा की है और इस ‘‘आपराधिक कृत्य’’ में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अमेरिकी सांसदों और प्रभावशाली भारतीय अमेरिकियों ने भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू के खिलाफ ‘‘हिंसक बयानबाजी’’ की भी निंदा की और कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हिंसा भड़काने अथवा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का लाइसेंस नहीं है। खालिस्तान समर्थकों ने ट्विटर पर दो जुलाई की तारीख वाला एक वीडियो सार्वजनिक किया जिसमें सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की घटना दिखाई गई है।

इसे भी पढ़ें: France Violence: पुलिस को फोन के जरिए जासूसी की इजाजत, फ्रांस ने उठाया ये बड़ा कदम

उन्होंने कहा, ‘‘हम ‘इंडिया कॉकस’ के सह अध्यक्ष होने के नाते सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उन पोस्टरों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं जिनमें भारतीय राजदूत तरणजीत संधू सहित भारतीय राजनयिकों के खिलाफ जहर उगला जा रहा है।’’सांसदों ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हम प्रत्येक अमेरिकी के लिए बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का समर्थन करते हैं, लेकिन यह संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या हिंसा भड़काने का लाइसेंस नहीं है। राजनयिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ हिंसा अपराध है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम विदेश मंत्रालय से अनुरोध करते हैं कि वह भारतीय वाणिज्य दूतावास में हुए नुकसान की जांच में कानून प्रवर्तन के साथ समन्वय करे और इसमें शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराए।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Singh बोले- Hockey World Cup से डिफेंस सुधारने की सीख मिली

Team India के खिलाड़ियों का Bengaluru में Fitness Test, नए सत्र की तैयारी शुरू

Argentina ने Women World Cup जीतकर रचा इतिहास, शूटआउट में नीदरलैंड को हराया

Digital Arrest जैसे अपराध पर न्यायपालिका ने दिखाई सक्रियता, बोले CJI Surya Kant