अमेरिका के दो सांसदों ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

(एम जुल्करनैन) इस्लामाबाद, 28 जुलाई अमेरिका के दो सांसदों ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने की कोशिश कर रहे हैं। सेना की मीडिया इकाई ‘इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि यह मुलाकात सोमवार को रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में हुई।

दोनों अमेरिकी सांसद पिछले हफ्ते पाकिस्तान पहुंचे। उन्होंने लाहौर यात्रा के दौरान पंजाब के गवर्नर सरदार सलीम हैदर खान से भी मुलाकात की। पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन चैनल से बातचीत में बॉमगार्टनर ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध ‘‘और मजबूत होने वाले हैं।’’ जिंके ने कहा, ‘‘संबंध पहले कभी इतने अच्छे नहीं रहे’’।

प्रमुख खबरें

सर्जरी के बाद Pope Leo XIV की सेहत सुधरी, अस्पताल से Vladimir Putin से की बातचीत

पूर्वी UP में Income Tax Department की बड़ी कार्रवाई, 9141 संदिग्ध लेन-देन पर नोटिस

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए